शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बार फिर बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी

February 21, 2020

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा के घर एक नन्ही परी आई है।

सूत्रों ने कहा कि उनकी बेटी का जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।

उत्साहित शिल्पा शेट्टी ने बताया कि समिशा का जन्म 15 फरवरी को हुआ। उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को 'जूनियर एसएसके' का टैग दिया।

समिशा की तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, "समिशा शेट्टी कुंद्रा..जन्म- 15 फरवरी 2020..घर में जूनियर एसएसके का स्वागत है..संस्कृत में 'सा' का अर्थ 'पाना' होता है, और रूसी में 'मिशा' का अर्थ 'कोई भगवान जैसा' होता है..।"

 


आईएएनएस
मुंबई

News In Pics