कंगना ने कोविड-19 को बताया संभावित जैविक युद्ध

March 29, 2020

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि इस वक्त जारी कोविड-19 महामारी एक संभावित जैविक युद्ध भी हो सकता है, जहां देश एक-दूसरे की अर्थव्यवस्थाओं को ध्वस्त करने में लगे हुए हैं।

हिंदुस्तानटाइम्स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंडिया टुडे को बताया, "अर्थव्यवस्था को लेकर हमारी गहरी चिंता ने हमें उस स्थिति पर पहुंचा दिया है, जहां मानव कल्याण की हमें कोई फिक्र ही नहीं है। यह एक संभावित जैविक युद्ध भी हो सकता है, जहां देश एक-दूसरे की अर्थव्यवस्था को नीचे गिराने का प्रयास कर रहे हैं।"

फिलहाल मनाली में स्थित अपने घर में रह रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ने आगे बताया, "हमें यह तय करना होगा कि हम एक इंसान के तौर पर, एक देश के तौर पर कहां जा रहे हैं। हम क्यों अपनी लालचों से संचालित हो रहे हैं, क्यों हम अपनी चेतना की नहीं सुनते हैं। यह लॉकडाउन अगर 21 दिनों तक चला, तो आर्थिक रूप से हम दो साल पिछड़ जाएंगे और अगर यह 21 दिनों से और आगे बढ़ता है, तो यह हमारे देश के लिए एक भयावह स्थिति होने वाली है क्योंकि हम एक विकासशील देश हैं।"

 


आईएएनएस
मुंबई

News In Pics