प्रवासी महिला ने बच्चे का नाम रखा सोनू सूद, एक्टर ने बताया सबसे बड़ा अवॉर्ड

May 29, 2020

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में एक गर्भवती महिला को बिहार के दरभंगा पहुंचाने में मदद की थी। महिला ने अपने बच्चे का नाम सोनू सूद रखा है।

सोनू सूद प्रवासी मजदरों को न सिर्फ घर पहुंचा रहे बल्कि रास्ते में उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। उनकी बस लोगों को उनके दरवाजे तक छोड़कर आती है। इतना ही नहीं लोगों के पहुंचने के बाद भी सोनू उनके हालचाल ले रहे हैं। सोनू सूद ने जिस अंदाज में हर किसी की मदद की है उसे देख उनकी तारीफ हो रही है।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी साझा की है। बताया गया है कि महिला को मुंबई से दरभंगा जाना था। वो महिला उस समय गर्भवती थी। अब ऐसी परिस्थिति में सोनू सूद ने आगे आकर उस महिला की मदद की। सोनू की पहल के चलते वो महिला मुंबई से दरभंगा पहुंच गई। अब उस महिला ने अपने बच्चे का नाम ही सोनू सूद रख दिया है।

यूजर ने ट्वीट कर सोनू सूद की तारीफ की और कहा , “काम बोलता है, और उस काम की इज्जत होती है, बाद में उस इज्जत को नाम दिया जाता है। सोनू सूद ने खुद ट्विटर पर यूजर का शुक्रिया अदा किया और इसे अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया। सोनू सूद ने लिखा, मेरा सबसे बड़ा अवार्ड।”

 


वार्ता
मुंबई

News In Pics