बंगाल चुनाव में अक्षय कुमार भी निभाएंगे सक्रिय भूमिका

March 7, 2021

बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

अक्षय रविवार को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर भाजपा की चुनावी रैली के दौरान न केवल मोदी के साथ मंच साझा करेंगे बल्कि वह एक बड़ी चुनावी रैली में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकषिर्त करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने अक्षय को आमंत्रण भेजा था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसके मुताबिक सात मार्च को वह कोलकाता में भाजपा की रैली में शामिल होंगे।

भाजपा के राज्य स्तरीय नेता पिछले हफ्तों में काफी व्यस्त रहे हैं और जिलों-जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे लोगों से बड़ी संख्या में आने और पूरे परेड ग्राउंड को कवर करने की अपील कर रहे हैं। यह इस महानगर का सबसे बड़ा खुला एवं  हरा-भरा मैदान है।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और सुवेन्दु अधिकारी सहित भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि मोदी को सुनने के लिए 10 लाख से अधिक लोग इकट्ठा होंगे। अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भी श्री मोदी की रैली में शामिल होने की खबरें हैं।


वार्ता
कोलकाता

News In Pics