Photos: PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर उड़ाईं तितलियां, की नर्मदा की प्रार्थना


Photos: PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर उड़ाईं तितलियां, की नर्मदा की प्रार्थना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 69वें जन्मदिन पर मंगलवार को गुजरात में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इसमें सरदार सरोवर बांध स्थल के किनारे टहलना, नर्मदा जिले में एक कैक्टस गार्डन का दौरा, केवड़िया में बटरफ्लाई गार्डेन में तितलियों से भरे एक टोकरी से उन्हें उड़ाना और अन्य गतिविधियां शामिल रहीं। उन्होंने जन्मदिन पर अपनी मां का आशीर्वाद भी लिया। प्रधानमंत्री मोदी आधी रात के बाद गुजरात पहुंचे थे। इसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से नर्मदा जिले के केवड़िया पहुंचे और सरदार सरोवर बांध स्थल पर पूजा की। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बांध स्थल की सजावट की गई थी। उन्होंने केवड़िया में खलवानी इको-टूरिज्म स्थल का भी दौरा किया और खेल उत्साही लोगों के लिए नदी पर बनाए गए रोप ब्रिज पर टहलते रहे।

   
News In Pics