शुक्रवार, 7 अगस्त, 2020 का राशिफल

August 7, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 7 अगस्त, 2020 का राशिफल।

मेष : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।             
बृषभ : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयास करें। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।               
मिथुन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा और स्थान परिवर्तन का भी योग हैं। पुरानी बातें मन से निकालें। निकट संबंधों में मधुरता कायम रखें। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति कतई न आने दें।           
कर्क : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। किसी पुराने संबंधी से अचानक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

सिंह : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी बस धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कोई आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।              
तुला : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।          
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।           
धनु : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीनता न आने दें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।           
मकर : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नयी युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश कोई निर्ण न लें।
कुंभ : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा दूसरों की आलोचना भी न करें।              
मीन : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।




News In Pics