20 से 26 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

September 20, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 से 26 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। परिवारिक उलझनों को सुलझाने में प्रयत्नशील रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी  सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-मन ईश्वरीय आस्था प्रभावित रहेगा।  कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। संघर्ष से भरे दिनों में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। पुरानी समस्याएं हल होंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।      
मिथुन-ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। आवेश में लिए निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि निकट संबंधों में कटुता ला सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
सिंह-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा निखरेगी।
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश केसाथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला-महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह होने का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्र में सफलता की अनुभूति होगी। कोई लंबी दूरी की यात्रा का योग है। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इससे कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
धनु-यह सप्ताह बहुत ही सुखद व मांगलिक होगा। रोजगार में भी बड़े परिवर्तन का समय है। बिना वजह हर जगह दूसरों की आलोचना न करें।
शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता संभव। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।    राजनीतिज्ञों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा।
मकर-महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। घर में मांगलिक आयोजन संभव। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के बारे मन चिंतित होगा। घरेलू वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। कुछ नये आसारों से क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्यों को भी समय से पूर्ण करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह किसी हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में ब्यय संभव। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेनंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।




News In Pics