सोमवार, 21 सितम्बर, 2020 का राशिफल

September 21, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 21 सितम्बर, 2020 का राशिफल।

मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।      
बृषभ : घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।        
मिथुन : कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।  परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
कर्क : भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्यधिक संभावना है।       

सिंह : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।          
कन्या : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। शिक्षा की दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है ।     
तुला : कुछ नये कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।      
वृश्चिक : व्यवसाय में नयी योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक प्रगति के आसार हैं। रोजगार में सुधार हेतु मन चिन्तित होगा।   
धनु : अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। नशीले पदाथरे का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी।     
मकर : नये कार्यों से लाभ संभव। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिन्तित।      
मीन : आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। बिगड़े हुए संबंधों में फिर प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। अपने अन्दर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।




News In Pics