मंगलवार, 20 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

October 20, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 20 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।

मेष : नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नयी सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                  
बृषभ : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं को फलीभूत करेंगे।         
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर करने से आपकी छबि धूमिल होगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।    
कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।           
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा।          

कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।          
तुला : कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन नयी-नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।             
वृश्चिक : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा।            
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।                 
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में आकस्मिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।           
कुंभ : महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे परन्तु आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव। अपने स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता रहेगी।        
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा वक्त का इंतजार करें। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।




News In Pics