बुधवार, 21 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

October 21, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 21 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।

मेष : दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।       
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। हंसमुख स्वभाव से अपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।      
मिथुन : सामाजिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।       
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साहका संचार करेंगी।  कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्यागें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।     

कन्या : कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं दुख: पहुंचाएंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नीरसता को मन पर हावी न होने दें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मकता से घिर रहेगा।    
तुला : संतत्ति एवं संतानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। नयी सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।   
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।   
धनु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्तमान एवं विषम स्थितियों में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी।        
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।          
कुंभ :  खाली मन में नीरसता का एहसास होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।     
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।




News In Pics