बृहस्पतिवार, 26 नवम्बर, 2020 का राशिफल

November 26, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 26 नवम्बर, 2020 का राशिफल।

मेष : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।          
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मिथुन : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।      
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। सुंदर आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में अच्छे अवसर बनेंगे।      

सिंह : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं को त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।           
कन्या : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।       
तुला : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेंगी।       
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।         
धनु : उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों की आलोचना न करें। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।     
मकर : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।      
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा।
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।  ईष्र्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।




News In Pics