17 से 23 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

January 17, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 से 23 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-मन कई तरह की इच्छाओं से प्रभावित हो, उसे फलित करने हेतु केंद्रित होगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुधवार एवं  बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिये समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। पारिवारिक  दायित्वों की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। मन प्रणय संबंधों में केंद्रित होगा।

मिथुन-इस सप्ताह  संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विवेक से काम लें। परिश्रम द्वारा कुछ नयी सफलताएं प्राप्त करेंगे। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो दूसरों का सहयोग का लाभ प्राप्त करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव।
कर्क-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
सिंह-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव की आशंका है।  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। हर स्थिति में मिलनसारिता द्वारा सामाजिक संबंधों को प्रभावित न होने दें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
कन्या-मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लाने का प्रयास करें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन नकारात्मकता से प्रभावित रहेगा। अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-एक तरफ परिवार में कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति का आभास करायेगा। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा।  राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।    
वृश्चिक-इस सप्ताह  सब कुछ सामान्य रहेगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंता उत्पन्न होंगी। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  
धनु-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। इसे जीवन के साथ अपनाकर एवं इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है।
मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी मजबूती से मिल रहा है।
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: सभी गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। चापलूस प्रवृति के लोगों दूरी बनायें। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते हैं। इसे सुधारें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। व्यावसाय में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  
कुंभ-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में विवेक से काम करें। प्रतिभावान होने के साथ, आप एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलताएं जल्द मिलेंगी। कोई महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु कर्तव्यों के प्रति सजग हों। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
मीन-कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से तामसी प्रवृत्ति बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों को आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जीवन में जल्द ही कठिनाइयों का समापन होगा। रविवार एवं सोमवार को मन अच्छी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता रहेगी।




News In Pics