सोमवार, 18 जनवरी, 2021 का राशिफल

January 18, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 18 जनवरी, 2021 का राशिफल।

मेष : संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनो के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अत्याधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है।
मिथुन : कार्य क्षेत्र मे नये अवसर से उत्साहित होंगे। भावुक्तावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकतीं है। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगावें।         
कर्क : उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव से आस-पास के वातावरण मे महत्ता तो बढ़ेगा तथा आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होती नजर आएगी।            
सिंह : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।
कन्या : सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। रोजगार के क्षत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।   

तुला :  पूर्वाग्रहवश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिये ब्याकुल होगा।
वृश्चिक : भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी। व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा देवें।        
धनु : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नये ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।          
मकर :  अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कुंभ : किसी अचल संपत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होंगे। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।  
मीन : भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।  जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा।




News In Pics