शनिवार, 27 फरवरी, 2021 का राशिफल

February 27, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 27 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।     

बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

मिथुन : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यो द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। घर-परिवार में व्यय का योग है।       

कर्क : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।   

सिंह : भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर सकारात्मकता की ओर स्वयं को केंद्रित करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।     

कन्या : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर मन केंद्रित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।    

तुला : घरेलू कार्यो में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।    

वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभकारी अवसर बनेंगे।    

धनु : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।  

मकर : प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। कुछ नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।     

कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कायरें के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा।   

मीन : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। घर में किसी मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी।




News In Pics