मंगलवार, 2 मार्च, 2021 का राशिफल

March 2, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 2 मार्च, 2021 का राशिफल।

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अच्छे कायरे के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में अनुकूल समय रहेगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।      

बृषभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।       

मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।            

कर्क : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। भविष्य की चिंताएं छोड़ स्वयं को रचनात्मक कार्यो में लगावें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

सिंह : अच्छे कार्यो द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यो को कल पर न टालें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। अच्छे आसारों से उत्साहित रहेंगे।     

कन्या : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं को त्यागें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी।              

तुला : अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु मन पर प्रभावी होंगी।

वृश्चिक : किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।      

धनु : नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मकता की दिशा में केंद्रित करें।         

मकर : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे।              

कुंभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।           

मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रियजनों का सान्निध्य मिलेगा।




News In Pics