बृहस्पतिवार, 4 मार्च, 2021 का राशिफल।

March 4, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 4 मार्च, 2021 का राशिफल।

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।           

बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।  

मिथुन : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। अच्छे कार्यो द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।       

कर्क : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। सुंदर आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।       

सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं को त्यागें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव।             

कन्या : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।        

तुला : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ पारिवारिक ब्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। घरेलू कायरें में अत्याधिक ब्यय का योग है।         

वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बरतें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।        

धनु : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट रहने का प्रयास करें। क्रोध पर नियन्तण्ररखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करे।      

मकर : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।      
कुंभ : अच्छे कार्यो के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयासरत होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय होगा एवं लाभ के अवसर मिलेंगे।    

मीन : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईष्र्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।




News In Pics