शुक्रवार, 5 मार्च, 2021 का राशिफल।

March 5, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 5 मार्च, 2021 का राशिफल।

मेष : सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का ऐहशास होगा।
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। घरेलू कायरे में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।        
मिथुन : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगा।
कर्क : अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। हसमुख व मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।  नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे।
सिंह : दुविधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होंवे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह रहेगा। समस्त दिनचर्या के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव।        
तुला : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।       
वृश्चिक : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। बिद्यार्थियों के लिए अनुकूलता लाभप्रद होगी।          
धनु : नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनावें। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी।
मकर : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है। समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।        
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन नें स्थान न देवें। शासन-सत्ता कें लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।            
मीन : तामसी व गैर सांस्कारिक कायरे की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। संपत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। 




News In Pics