शनिवार 6 मार्च 2021 का राशिफल

March 6, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार 6 मार्च 2021 का राशिफल।

मेष : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। आकस्मिक नयी आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

मिथुन : श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मकता लायेंगी। रोजगार में आपकी प्रगति या लाभ के आसार हैं।

कर्क : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

कन्या : आपका भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी।

तुला : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पाले। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भावना से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।

वृश्चिक : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति होगी।

धनु : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भावनाओं पर नियन्तण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। घर में खुशहाली रहेगी।

मकर : पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक कायरे में क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।

मीन : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु घरेलू जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।




News In Pics