18 से 24 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

April 17, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 से 24 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-नई स्थितियों से नई प्रतिभा निखरेगी। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी किंतु मनोबल व धर्य बनाये रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। व्यवहार कुशलता से संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।  क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की  मतानेकता से दुखित होंगे। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
मिथुन-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। दुबिधाएं मन से निकालें। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता होगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य से काम लें। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त कर सकेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। परिवार में स्थिति सुखद होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा।
सिंह-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है।  बुद्धिमत्ता द्वारा स्थितियों का सामना कर लेंगे। विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव का कारण बन सकता है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
कन्या-नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी यथोचित संबंधों को सौम्य बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  
तुला-परिवार को एकजुट रखने में प्रयत्नशील होंगे। परिवार में कुछ कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति का आभास करेगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय मन को परेशान करेगा।  
वृश्चिक-इस सप्ताह भविष्य संबंधी चिंताएं उत्पन्न होंगी। घरेलू जिम्मेदारियो की पूर्ति में व्यय संभव। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रविवार एवं  सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। जरूरी कार्यों में आलस्य न करें।  
धनु-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अत: स्वभाव को सुधारें। 
मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु अस्थिर मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
मकर-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। जल्दबाजी में काम करना आपकी कमी है। इसे सुधारें। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। परिवार में महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से  असन्तोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को राजनीति क्षेत्र में थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 
कुंभ-किसी महत्वपूर्ण योजना को कुशल अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। अपने नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में विवेक से कार्य करते रहें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।  
मीन-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जीवन में जल्द ही कठिनाइयां समाप्त होंगी। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से उन्मादी प्रवृति बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ्य का ख्याल रखें।




News In Pics