मंगलवार, 20 अप्रैल, 2021 का राशिफल

April 20, 2021

जानिए आज मंगलवार, 20 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                    
बृषभ : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।           
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें।
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।             
सिंह : असीम प्रतिभाआौ के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिब्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी।             
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।             
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।              
वृश्चिक : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।             
धनु : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर पड़ने दें।                 
मकर : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी।            
कुंभ : समस्याएं सुलझेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे परन्तु आवेश में कोई निर्णय न लें। थोड़ा स्वास्थ को लेकर मन में चिंता हो सकती है।         
मीन : महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण आकांक्षा पूर्ण होगी।




News In Pics