बृहस्पतिवार, 29 अप्रैल, 2021 का राशिफल

April 29, 2021

जानिए आज बृहस्पतिवार, 29 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष: आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आने वाला समय ठीक रहेगा।
बृषभ: अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।        
मिथुन: नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी, परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव।       
कर्क: तामसिक विचारों पर नियंतण्ररखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी।          
सिंह: अपने मन को किसी नए रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करें आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं। संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।           
कन्या: अत्यधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी।       
तुला: अपने कायरे को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है।       
वृश्चिक: मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।        
धनु: कोई अचलसम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिन्तित करेगा। वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी। नए संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।
मकर:  परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा लग सकता है। घर में ही बैठे-बैठे बोरियत होगी। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे।     
कुंभ: परिवारिक कायरे में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ भी नया न कर पाने में असमर्थता मन को परेशान करेगी।    
मीन: क्षमता से अधिक कायरे का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से छवि खराब हो सकती है। संबंधों में कटुता की आशंका है।




News In Pics