शुक्रवार, 30 अप्रैल, 2021 का राशिफल

April 30, 2021

जानिए आज शुक्रवार, 30 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष: भावनावों से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
बृषभ: पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।      
मिथुन: आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।       
कर्क: सन्तति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। घरेलू कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।       
सिंह: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बन रहे हैं।
कन्या: दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होंगे। संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।         
तुला: पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें।          
वृश्चिक:  हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से अपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।  नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।    
धनु: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरे पर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं।         
मकर: मन को रचनात्मक व सकारात्मक दिशा देने की चेष्ठा करें। संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएं। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।      
कुंभ: कुछ आर्थिक कठिनाईयां संभव हैं, परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। परिजनों के सुख-दुख को लेकर मन चिन्तित होगा। परिजनों के मध्य सामान्जस्य विठाने की चेष्ठा करें।         
मीन: कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में मन केन्द्रित होगा। परिवार मे श्रेष्ठ जनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।   




News In Pics