शनिवार, 1 मई, 2021 का राशिफल

May 1, 2021

जानिए आज शनिवार, 1 मई, 2021 का राशिफल

मेष: कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से कार्य करेंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार हैं।       
बृषभ: भौतिक जरूरतों हेतु व्यय केआसार हैं। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।                 
मिथुन: कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अनावश्यक व्यय पर नियंतण्रकरें। नित्य एक जैसी दिनचर्या मन से मन में असमंजस की स्थिति पैदा होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।         
कर्क: पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान हो सकता है। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा।            
सिंह: बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। शासन-सत्ता से जुड़े सामाजिक संबंधों में संतुलित ब्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा।    
कन्या: निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। नए संबंधों में प्रगाड़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन चिन्तित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्रकरें।
तुला:  भबिष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। शासन-सत्ता में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।         
वृश्चिक: खच्रे पर नियन्तण्रकरें। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। रोजगार संबंधी अनिश्चितता से मन परेशान होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिकारक हो सकती है।      
धनु: स्वास्थ्य पर लापरवाही न बरतें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर मन केन्द्रित होगा। आर्थिक चिन्ताएं मन को परेशान कर सकती हैं। एक जैसी दिनचर्या उदासीनता का कारण बन सकती है।        
मकर: किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का अहसास करा सकती हैं।            
कुंभ: परिजनों  से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।      
मीन: भावनाओं पर नियन्तण्रकर दायित्वों के प्रति मन सजग होगा। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा कर सकता है। किसी भी कार्य में आलस्य न करें।




News In Pics