बुधवार 5 मई 2021 का राशिफल

May 5, 2021

जानिए आज बुधवार 5 मई 2021 का राशिफल

मेष (21मार्च -20अप्रैल )- अपने कार्य को रोकने का मन हो सकता है। मूड में भी बदलाव हो सकता है। किसी भी तरह अपने काम में रु कावट ना आने दें, अंत में सफलता अवश्य मिलेगी। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें मतभेद होने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की सम्भावना है, उनके साथ समय बिताएं बातचीत के द्वारा अपनी कटुता को दूर करें। सेहत के प्रति सावधान रहें। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
वृषभ (21अप्रैल -21मई )- अपना नजरिया बदलना होगा, जीवन खुदबखुद बदल जाएगा। व्यापार में निर्णय परार्मश करके ही लें। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में वादविवाद होने की सम्भावना है, धैर्य से काम लें। इस सप्ताह आपका प्रभाव और सकारात्मक शक्तियां शिखर पर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। जो व्यक्ति पहले से बीमार चल रहे हैं उनका स्वास्थ बेहतर होगा। कार्य में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन (22मई -21जून )- जटिल और मुश्किल प्रोजेक्ट में शानदार एवं नए विचारों के साथ लगे रहेंगे। अपने रिश्तों को मधुर रखेंगे एवं परिवार में खुशहाली लाएंगे। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मनोभावों एवं एहसासों पर विास करें। अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने व्यावसायिक उद्यमों में सफलता के लिए आप महत्वकांक्षी एवं दृढ हैं। भूमि घर या किसी अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
कर्क (22जून -22जुलाई )- इस समय धन को बिना सोचे समझे खर्च ना करें । व्यवसाय से जुड़े सभी कामकाज और निजी रिश्तों में राय जाहिर करने से पहले बुद्धिमता से काम लें। भवन, कृषि और जमीन से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा। अपनी बुद्धिमानी एवं श्रम से वित्तीय मामलों को सुलझा लेंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनाएं रखें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है, एक दुसरे के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
सिंह (23जुलाई -21अगस्त )- इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया ढंग से प्रबंधन करेंगे। दृढ़ता का गुण इस अस्थिर और बदलते समय में प्रशंसा पाएगा। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। जब चीजें मुश्किल होती हैं, तो आप सतर्क, मजबूत और स्थिर रहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। परिवार में मतभेद होने की सम्भावना है। आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति बीमार चल रहे हैं, उन्हें स्वास्थ लाभ मिलेगा।
कन्या (22अगस्त -23सितम्बर )- कार्यक्षेत्र में मिलजुल के किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। दूसरों के साथ रचनात्मकता से काम करना सीखेंगे। अपने मनोभावों एवं एहसासों पर विास करें और उसी के अनुरूप दूसरों से कोई वादा करें। भावनात्मक मामलों में अतिभावुकता को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन मधुर होगा। जीवन साथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। सामाजिक जीवन में पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विरोधी ईष्र्या कर सकते हैं।
तुला (24सितम्बर - 23अक्टूबर )- सफलता निश्चित है, इसीलिए प्रयास जारी रखें। दृढ इच्छाशक्ति तमाम चुनौतियों से उबरने में आपकी मदद करेगी। उपेक्षा के अनुसार परिणाम ना मिलने पर निराश न हों, अंत में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पूरी लगन के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें। व्यायाम और ध्यान के लिए समय निकालें। सेहत और बीमारी को नजरअंदाज ना करें। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। आर्थिक निवेश से सतर्क रहें।
वृश्चिक ( 24अक्टूबर -22नवम्बर)- अपने शरीर का ध्यान रखें। समय पर उठें, खाएं और व्यायाम करें। अपनी क्षमता पर विास रखें। व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र में सावधान रहें मतभेद की सम्भावना है। किसी भी समस्या का हल बातचीत से निकल जाता है। पुराने कार्यों को इस सप्ताह निबटाएं। परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में मतभेद की सम्भावना है, शांतिपूर्वक बातचीत करके सुलझाने की कोशिश करें। संदेह करने से बचें और दूसरों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
धनु (23नवम्बर -22दिसम्बर )- इस सप्ताह धैर्य रखें, आपका समय आने वाला है। जल्दी ही मंजिल स्पष्ट नजर आने लगेगी। कोई भी बड़ा निर्णय समझदारी से लें। गुस्से से दूर रहें। पानी का सेवन करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, उनसे बातचीत करें और उनको समझने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में लगन और मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लिए भी समय निकालें उनके साथ समय व्यतीत करें। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। धार्मिंक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मकर (23दिसम्बर -20जनवरी )-विवाह का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। संयम और समझदारी से कार्य करेंगे तो उन्नित मिलेगी। खुद पर विास रखें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है। अपने लिए समय निकालें व्यायाम एवं ध्यान करें। संगीत सुने। कार्यक्षेत्र में प्राथमिकता के अनुसार काम बांट लें। व्यवसाय में आपकी मेहनत सफलता देगी। वित्तीय निवेश के पूर्व अच्छे से छानबीन कर लें एवं सतर्कतापूर्वक निवेश करें।
कुम्भ (21जनवरी-19फरवरी )-इस सप्ताह संतुलन की जरु रत है। परिवर्तन का समय है कुछ नया करने में अपनी ऊर्जा लगाएं। नेचर में समय बिताएं। लोगों की बातों में ना आएं, झूठी प्रशंसा से बचें। काम पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ चाहे कुछ अनचाहे बड़े बदलाव आ सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं से बढ़कर काम करना है और बड़ा दृष्टिकोण रखना जरूरी है। रिश्तों में मुश्किलें आ सकती हैं। अपने रिश्तों को खुशहाल रखने की कोशिश करें।
मीन (20फरवरी -20मार्च )-समय अधिक अनुकूल नहीं है, इसीलिए अपने को सीमित दायरे में रखें। कोई जोखिम ना लें। अपने सहयोगियों एवं मित्रों के साथ सौहाद्रपूर्ण सम्बन्ध बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ जीवन सुखमय होगा। किसी भी नए कार्य को करने से पूर्व उसके बारे में अच्छे से जानकारी ले लें। स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें लापरवाही ना बरतें। कार्यक्षेत्र एवं व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धार्मिंक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश करते समय सतर्क रहें।




News In Pics