बृहस्पतिवार, 17 जून, 2021 का राशिफल

June 17, 2021

जानिए आज बृहस्पतिवार, 17 जून, 2021 का राशिफल

मेष : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनायेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
बृषभ : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा।
मिथुन : असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी।  भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी।
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य संबंधी चिंताओं को छोड़ वर्तमान में केंद्रित होने का प्रयास करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।
सिंह : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कायरें में ब्यतीत होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भावनात्मक रुप से मन एकाकी का एहसास करेगा। निराशावादी विचारों को त्यागें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ़तुला : जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग उत्साहित करेगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोग क्रियाशील होंगे।
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें।
धनु : दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न पालें।  संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। आचार-विचार से लोकप्रिय होंगे।
कुंभ : भावुकता व्यावहारिकजगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।
मीन : किसी संबंधी अथवा स्वयं की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।  




News In Pics