20 से 26 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

June 19, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 से 26 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनायेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।      

वृषभ-संघर्ष के दिनों में कुछ अच्छे आसार भी नजर आयेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-रोजगार में सफलता मिलेगी एवं प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  

सिंह-मन में ढेर सारी चिंतायें रहेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। कुछ आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होंगे। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ  तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए  ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर मत लें।   

तुला-पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह होने का भी समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के साधन सुलभ होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। अच्छी भावनायें नई उमंग का संचार करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार हैं। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। यह सप्ताह मांगलिक होगा। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। आकस्मिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिऐ व्यस्तता रहेगी।

मकर-परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। नये दायित्वों पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय होगा। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

कुंभ-श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करेंगे। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। घर में खुशहाली रहेगी।

मीन-इस सप्ताह निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधियों के बीच कटुता न पैदा करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।




News In Pics