बृहस्पतिवार, 29 जुलाई, 2021

July 29, 2021

जानिए आज बृहस्पतिवार, 29 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।          
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। श्रेष्ठजनों के  भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।          
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी किंतु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।          
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की चिंता समाप्त होगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गलत विचारों पर नियंतण्ररखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनो के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।              
सिंह : सगे-संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।            
कन्या : पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से चिंता होगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। रचनात्मक कार्य में रुचि पैदा होगी।          
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।        
वृश्चिक : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधियों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।          
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी। नये संबंधों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।      
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा लग सकता है। घर में ही बैठे-बैठे बोरियत होगी। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।      
कुंभ : कुछ नया कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कायरे में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन परेशान होगा। अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।      
मीन : सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद कटु वाणी से संबंधों कटुता संभव।




News In Pics