शुक्रवार, 24 सितम्बर, 2021

September 24, 2021

जानिए आज शुक्रवार, 24 सितम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : देवी की आराधना में ज्यादातर समय ब्यतीत होगा। अच्छी योजनाओं में सक्रियता से प्रगति का मार्ग खुलेगा। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर
करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।          
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में केंद्रित होंगे। राजनीति सक्रियता से वर्चस्व बढ़ेगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं
का समाधान होगा।               
मिथुन : मौसम के अनुकूल स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा। पारिवारिक समस्याओं का हल
निकालने में मन केंद्रित होगा।             
कर्क :  बिना वजह दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता
की सूचक है।       
सिंह : स्वयं को नई दिशा में केंद्रित करें। निराशा छोड़ आशावादी बने। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी प्रतिभाओं को पहचान
सही दिशा में परिश्रम करें।           
कन्या : परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व
वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी।                    
तुला : नियोजित परिश्रम से समस्याएं हल होंगी।  शंकाओं पर काबू रख ईश्वरीय आस्था पर  भरोसा रखें। आवेश मे कोई निर्णय न लें। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। ईरीय आस्था
से भौतिक कष्ट दूर होंगे।           
वृश्चिक : कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी होंगी। अत: इस पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न
करें।           
धनु : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। कुछ नये रचनात्मक कार्यो में रुचि
बढ़ेगी।      
मकर : सामाजिक संबंधों में निर्वहन की वजह से ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियन्तण्ररखें। भौतिक जगत की ओर
आपका मन आकषिर्त होगा।     
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित
परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नये कार्य से काफी
लोकप्रियता बढ़ेगी।

 

 




News In Pics