28 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

November 28, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-इस सप्ताह अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर परेशान होंगे। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि को कुप्रभावित करेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।     
वृषभ-उच्च मनोबल द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाकर विपरीत स्थिति में भी अपने हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। उत्साहपूर्वक योजनाओं को पूर्ण करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। यात्रा द्वारा लाभ संभव। शिक्षा में परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।  
मिथुन-उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।  आकस्मिक कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का एहसास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।

कर्क-छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ घर में उत्साह का माहौल रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। मिलनसार स्वभाव से संबंध मधुर बनेंगे किंतु अत्याधिक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। यर्थाथता से परे कल्पनाओं को पूर्ण करने में असमर्थ मन दुखित होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।
सिंह-व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य कुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। कुछ घरेलू चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।     
कन्या-इस सप्ताह उच्च कल्पनाशील मन नयी सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। राजनीतिज्ञों को आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव हो सकेगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।   
तुला-महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक पूर्वक लें। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।  प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक-नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। निकट संबंधों में कटुता संभव। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों से लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे किंतु अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
धनु-प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों व निकट संबंधियों का स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। आर्थिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा।
अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
मकर-कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे छबि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेली बातों से मन परेशान होगा। यदि आप तकनीकी, रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं  मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सप्ताह सुखद होगा। किसी लंम्बी दूरी के यात्रा संभव। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी बढ़ेगी।
कुंभ: महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कायां में आलस्य न करें। अत्यधिक लगाववश अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिन्तित होगा। रविवार व मंगलवार के आर्थिक कठिनाइयों, उदर विकार और विरोधियों के प्रबलता आशंका है परन्तु अपने धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रशासनिक स्तर के व्यक्ति से निकटता बायेगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बेगी।
मीन-इस सप्ताह अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। दायित्वों के पूर्ति हेतु समुचित साधनाभाववश मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।




News In Pics