बुधवार, 1 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

December 1, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 1 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।

मेष : अच्छी योजनाओं के साथ सक्रिय होंगे तथा सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा उजागर होगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।         
बृषभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।             
मिथुन : मौसम के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।           
कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।   
सिंह : नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान कर सही दिशा में परिश्रम करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।    

कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।               
तुला : छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। शंकाओं पर काबू रख, ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे।          
वृश्चिक : धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपने मिलनसार व्यवहार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।  
धनु : नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बन सकती है। अत: इस पर नियंत्रण रखें।     
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें।
कुंभ : अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधियों के बीच अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन : कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा।  किसी नये कार्य से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।




News In Pics