2 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

December 2, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 2 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।

मेष : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। घर में खुशहाली रहेगी।           
बृषभ : अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।  मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी।     
मिथुन : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधों में प्रभावी बनेंगे। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं नकारात्मक विचार ला सकती हैं किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।          
कर्क : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।  भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी।        
सिंह : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।          

कन्या : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। घरेलू वातावरण उत्साहित रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति होगी।            
तुला : दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।       
वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां परेशान करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।         
धनु : दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें।     
मकर : धनागम के नये स्रोत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।            
कुंभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।       
मीन : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न होने दें। भौतिक-सुख साधन में व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।




News In Pics