शुक्रवार, 3 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

December 3, 2021

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 3 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।

मेष: नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें।  सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होंगे।    
बृषभ:  परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। घरेलू कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी।         
मिथुन: घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता उत्साह का संचार करेगी।        
कर्क: नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।    
सिंह: कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बहिरमुखी बनें। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।
कन्या: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
तुला: नौकरी-पेशे से जुड़े व्यक्तियों को राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने की आवश्यकता है।
वृश्चिक: विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।        

धनु:  सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नवीन आशाएं जीवन में उत्साह लाएंगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। शिक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता के आसार है।
मकर: पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं।  पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।        
कुंभ: कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।             
मीन: कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरे की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।




News In Pics