शुक्रवार, 27 मई, 2022 का राशिफल

May 27, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 27 मई, 2022 का राशिफल।

मेष : मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। समय के साथ समझौता करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें।        
बृषभ : जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी सही प्रगति कर सकते हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।       
मिथुन : किसी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक बनेगा। साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।        
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। परिश्रम का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।         
सिंह : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।  सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।       
कन्या : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में रहेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।   

तुला : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक गतिविाधियों में शामिल होंगे।       
वृश्चिक : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। किासी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।    
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन् करें। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं रहेंगी।   
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।        
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा।




News In Pics