बुधवार, 23 नवम्बर, 2022 का राशिफल

November 23, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 23 नवम्बर, 2022 का राशिफल।

मेष: अपने कार्य क्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और अपने को उसी में केन्द्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की आवश्यकता है।           
बृषभ: अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।        
मिथुन: किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।        
कर्क:  बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने के आसार बन रहे हैं।      
सिंह: सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।         
कन्या: तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।        
तुला: कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।  महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में  मधुरता बढ़ेगी।        

वृश्चिक: नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। नए क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धि जीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।              
धनु: निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव।               
मकर: किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी।            
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। अपने कार्य में ध्यान दें।           
मीन:  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।




News In Pics