शनिवार, 26 नवम्बर, 2022 का राशिफल

November 26, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 26 नवम्बर, 2022 का राशिफल।

मेष: भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बन रहे हैं।  नौकरी का वातावरण सुखद होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निकटस्थ संबंधों में शंका करने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बृषभ: विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। अवरोधित कार्य हल होने के आसार बन रहे हैं। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   
मिथुन: अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।         
कर्क: अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।       
सिंह: नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव।         
कन्या: किसी नए कार्य में आपका रूझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।        
तुला: पारिवारिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।        

वृश्चिक: पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।       
धनु: उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी।      
मकर: अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।          
कुंभ: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय।        
मीन: भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखें। मन में नकारात्मक विचार न पालें।




News In Pics