27 नवम्बर से 3 दिसम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

November 27, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 नवम्बर से 3 दिसम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव है। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार बन रहे हैं। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साह में वृद्धि होगी। मंगलवार व वृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बनेगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।     
वृषभ-निकटस्थ संबंधों में कटुता की आशंका है। अत: संबंधों में विनम्र बनने की कोशिश करें। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। रविवार व सोमवार को नए व्यावसायिक संबंधों के लाभ का योग बन रहा है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाई संभव। थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। वृहस्पतिवार व शुक्रवार को धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। अपने सरल स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।  
मिथुन-अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों व निकटस्थ संबंधियों सहयोग प्राप्त होगा। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा। घरेलू वातावरण में तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को उत्साह में वृद्धि होगी। नौकरी पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी।   

कर्क-पारिवारिक बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। यदि आप तकनीकि अथवा मीडिया के क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय चल रहा है अत: मिल रहे अवसरों का भरपूर  लाभ उठाएं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार व मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कता पूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण करें क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपके छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। वृहस्पतिवार व शनिवार को परिजनों व निकटस्थ संबंधों के सहयोग से यह सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंम्बी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह-महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। रविवार व मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयां, उदर विकार और विरोधियों के प्रबलता की आशंका है परन्तु अपने धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रशासनिक स्तर के व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी। वृहस्पतिवार व शनिवार को आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।     
कन्या-इस सप्ताह में अत्यधिक व्यय से अर्थाभाव संभव है। रविवार व सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।  पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। क्षमता से बड़ी जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। वृहस्पतिवार व शनिवार के दिन नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।    
तुला-इस सप्ताह महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में आपका बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को प्रभावित कर सकता है, अत: इसमें सुधार लाएं।  रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही न करें।  अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यो को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित होगा। आपका मन कुछ भविष्य संबंधी चिन्ताओं को लेकर परेशान होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय, उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी। बुधवार व शनिवार को अत्यधिक व्यय से मन चिन्तित होगा।
वृश्चिक-उत्साहपूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता के आसार बन रहे हैं। यात्रा में अपने सामानों की सुरक्षा स्वयं करें। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।  अपने उच्च मनोबल व बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे व कठिन से कठिन परिस्थितियों में सीमित साधन के बावजूद भी अपने हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केन्द्रित होगा। यात्रा द्वारा लाभ का योग बन  रहा है।
धनु-आपकी उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगी। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां एवं अर्थाभाव का अहसास होगा। सोमवार व मंगलवार को रचनात्मक कार्यो लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। वृहस्पतिवार व शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कायों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।  
मकर-आपका सरल व मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता तो लाएगा, परंतु अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव कराएंगी। सामाजिक कार्यो व संबंधों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। मंगलवार व शुक्रवार के दिन शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। पारिवारिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक अयोजन हेतु मन समुचित व्यवस्था के लिए चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अपनी क्रियाशीलता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। शासन सत्ता के लोगों को थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार व मंगलवार को कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। वृहस्पतिवार व शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-इस सप्ताह आपका महत्वाकांक्षी मन आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। दाम्पत्य जीवन में कष्ट वश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओत-प्रोत रहेगा। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य पर सावधानी अपेक्षित है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे।  रविवार व वृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार व शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य का त्याग करें।
 




News In Pics