सोमवार, 28 नवम्बर, 2022 का राशिफल

November 28, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 28 नवम्बर, 2022 का राशिफल।

मेष: भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।              
बृषभ: विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।                      
मिथुन: साहस व बुद्धिमता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।                    
कर्क: आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी।            
सिंह: ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। हर घटना से आपको सीख लेने की जरूरत है।          
कन्या: भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।                  
तुला: सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता जीवन में नए उत्साह का संचार करेगी।    

वृश्चिक: अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। नए क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धि जीवियो से विचार-विमर्श करें।          
धनु: मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।                
मकर:  बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी।      
कुंभ:  स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। जीवन में उत्साह अभाव।           
मीन: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें।




News In Pics