मंगलवार, 29 नवम्बर, 2022 का राशिफल

November 29, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 29 नवम्बर, 2022 का राशिफल।

मेष : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी।         
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा।          
मिथुन : पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।               
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें।             
सिंह : सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।        
कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा।                  

तुला : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय रहेगा।                
वृश्चिक : सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।              
धनु : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।             
मकर : भविष्य की चिंताएं छोड़ स्वयं को रचनात्मक कायरें में लगावें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बात करें।                   
कुंभ : कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचन न बोलें।                 
मीन : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। जीवन में कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं को त्यागें।




News In Pics