4 से 10 दिसम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

December 4, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 से 10 दिसम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-अपने गंभीर स्वभाव को सुधारें क्योंकि यह भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। शासन- सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।    
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं   मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।  
मिथुन-आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।     
कर्क-किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। नये धनागम का स्रेात बनेगा। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।    
सिंह-भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। आकस्मिक कोई नई आशा की किरण मन में जगेगी। मन अनवरत् परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। शिक्षार्थियों का रविवार एवं सोमवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। नई योजनाएं क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए ब्यस्ततापूर्ण समय होगा।    
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ देनदारियां आपको परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।    
तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बनेंगी। भावनात्मक रिश्तों को लेकर आपका मन संजीदा होगा। मन में पुरानी और ब्यर्थ की बातों को जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भविष्य संबंधी चिंताएं परेशान करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय रहेगा। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरुरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। मन पर अनैतिक विचारों को हावी न होने दें। कोई लम्बी दूरी की यात्रा संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।   रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे।
धनु-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक अर्थ व्यय से चिंता संभव।
रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। यह सप्ताह कुछ ब्यस्तता भरा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को घरेलू वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों में निर्वहन से लोकप्रिय होंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।     
कुंभ-मुश्किल स्थिति में संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अच्छी भावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मीन-मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। बिद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से जानकारों से सलाह लें। राजनीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं  शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाटेंगे। व्यावसाय में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। 




News In Pics