बृहस्पतिवार, 8 दिसम्बर, 2022 का राशिफल

December 8, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 8 दिसम्बर, 2022 का राशिफल।

मेष : असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। पारंपरिक कार्योंं में ब्यस्तता बढ़ेगी।
बृषभ : वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे। अपनी दिनचर्या सुधार रचनात्मक कार्यों की ओर केंद्रित हों। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनायें। भौतिक जगत की चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
कर्क : अत्याधिक कार्यों का बोझ आपकी अकेली जान पर पड़ सकता है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव हैं। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के अनुकूल समय होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
कन्या : क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें। अत्याधिक कार्योंं की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। निराशा त्याग आशावादी बनें।                
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है। घर में खुशहाली रहेगी।

वृश्चिक : शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे। सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन को रोकें।
धनु : महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।
मकर : कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेगें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।  
कुंभ : कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। साधनाभाव से मन चिंतित होगा। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। घर में खुशहाली रहेगी।




News In Pics