बृहस्पतिवार, 2 फरवरी, 2023 का राशिफल

February 2, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 2 फरवरी, 2023 का राशिफल।

मेष : नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।  इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखरेगी।  परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी आसान लगेंगे।  पुराने संबंधों से लाभ संभव।
बृषभ : मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें।  वक्त के साथ जो हाथ से जो फिसल गया उस पर पश्चाताप न करें।  परिजनों के साथ मधुर संवाद करें।  जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।  
मिथुन : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।  निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।  संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।  कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह अभाव रहेगा।  निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।  नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।  
सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।  नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी।  क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।  जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
कन्या : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले।  कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बनेंगे।  कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।  
तुला : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा।  महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति आलस्य न करें।  नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।  घर में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।  अर्थाभाव और भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी।  चुनौतियों का सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।

धनु : अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।  परिजनों की सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।  भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।  घर में प्रसन्नता रहेगी।
मकर : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।  कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।  सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें।
कुंभ : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है।  निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।  अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।  
मीन : भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।  परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।  विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics