मंगलवार, 7 फरवरी, 2023 का राशिफल

February 7, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 फरवरी, 2023 का राशिफल।

मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।                         
बृषभ : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयांसंभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं सार्थक होंगी।                 
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा निर्थक दूसरों की आलोचना भी न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।          
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।                   
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।                   
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।                    
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति संभव।                    
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।                    
धनु : नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें।                         
मकर : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।                
कुंभ : थोड़ा स्वास्थ को लेकर चिंतित होंगे। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक इंतजार करें।             
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।




News In Pics