वान्या ने छोटी सी उम्र में योगा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

November 16, 2022

स्वामी रामदेव जी और आचार्य बालकृष्ण जी ने भी वान्या को उसके योग के लिए सम्मानित किया है और उसके योग के प्रसंशक हैं। वान्या शर्मा महज 2 साल की उम्र से योग कर रही हैं और अब तक न जानें कितनी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं।

वान्या को आयुष मंत्रालय की ओर से भी भारत की सबसे छोटी योगिनी को योग वोलंटियर का प्रशस्ति पत्र प्राप्त है।

वान्या दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार में पढ़ती हैं और अब तक योग में 5 बड़े अवार्ड जीत चुकी हैं। वान्या शर्मा ढीली के पश्चिम विहार में रहती हैं और उनके पिता का नाम हेमंत शर्मा है और मां का नाम हिमानी शर्मा है। वान्या के पिता भी एक योग गुरु हैं और उसे योग विरासत में मिला है। इन अवार्ड्स में इंटरनेशन बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड शामिल हैं। वान्या 4 साल में ही ऐसे योगासन करती हैं जो शायद बड़े बड़े योग एक्सपर्ट भी नहीं कर पाते हैं।

वान्या के जीते रिकॉर्ड
वास्तव में वान्या ने ये सभी रिकॉर्ड कायम करके दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। वान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, जीनियस बुक ऑफ रिकॉर्ड कम उम्र में पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।




News In Pics