चाकू से धमकाने वाले शख्स पर कर्नाटक पुलिस ने चलाई गोली, वीडियो वायरल

February 6, 2023

कर्नाटक पुलिस द्वारा चाकू से हमला करने वाले उपद्रवी के पैर में गोली मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उपद्रवी, फजल भगावान, कलबुरगी शहर के बाजार क्षेत्र में चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस पर फजल ने हमला कर दिया, जो लोगों की तरफ खतरनाक तरीके से चाकू लहरा रहा था। पुलिस ने उसे बार-बार हथियार छोड़कर सरेंडर करने की चेतावनी दी।

फजल ने चेतावनियों को नहीं सुना और एक घंटे से अधिक समय तक जनता के बीच तमाशा बनाता रहा। अंत में, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उसके पैर में दो बार गोली मारी। उसके गिरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार कराया गया।

घटना कलबुरगी शहर के चौक थाना क्षेत्र में रविवार शाम को हुई।

आरोपी के चाकू मारने का वीडियो पुलिस ने शूट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।


आईएएनएस
कलाबुरगी (कर्नाटक)

News In Pics