महंगाई की मार से किसान, नौजवान व गरीब सभी टूट गए : अखिलेश

December 1, 2021

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने जनता को बुरी तरह निराश किया है।

उसकी नीतियों और कार्यपण्राली से उत्तर प्रदेश की जनता असंतुष्ट है। किसान, नौजवान, गरीब महंगाई की मार से टूट गए हैं। इसलिए जनता अब भाजपा से मुक्ति चाहती है। उसको भरोसा है कि समाजवादी सरकार बनने पर ही भला होगा।

अखिलेश ने पार्टी कार्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने के साथ नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार और काम धंधा चौपट कर दिया है।

विकास अवरुद्ध है। लोगों को बहकाने के लिए भाजपा सरकार लोकार्पण और शिलान्यास का नाटक कर रही है।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा ने अब तक एक ही काम किया है वह है समाजवादी पार्टी के विरुद्ध साजिशें रचने का। 

राजनीति को अभद्र भाषा और असंगत कार्य व्यवहार से भाजपा ने बुरी तरह प्रदूषित किया है।


सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ

News In Pics