उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से लॉन्च किया

January 24, 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। ये बात उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में कही। दरअसल, उन्होंने यहां उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का कैंपेन थीम सॉन्ग और उत्तराखंड स्वभिमान, चारधाम, चार काम का विमोचन किया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया का व्हाट्सएप प्रोग्राम भी लॉन्च किया। राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस के कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

बघेल ने मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा मंहगाई व बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। उत्तराखंड में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से भी अधिक है। यहां जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। 70 में से 57 सीट भाजपा की झोली में डाली, लेकिन बदले में क्या मिला तीन-तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा देख चुकी है।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डा. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र शाह मौजूद रहे।


आईएएनएस
देहरादून

News In Pics