IPL-13 : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया

September 20, 2020

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया।

अंबाति रायुडू की शानदार पारी और फाफ डुप्लेसिस के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान का जीत से आगाज किया। रायुडू ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और फाफ डुप्लेसिस (44 गेंदों पर नाबाद 58, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर चेन्नई को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम क्षणों में सैम कुरेन ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। जिससे चेन्नई ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन कर मैच जीत लिया।
मुंबई ने अंतिम छह ओवरों केवल 41 रन बनाए और इस बीच छह विकेट गंवाए जिससे वह नौ विकेट पर 162 रन तक ही पहुंच पाया। आखिर में उसे यह महंगा पड़ा। उसकी तरफ सौरभ तिवारी (31 गेंदों पर 42, तीन चौके, एक छक्का) और क्विंटन डिकाक (20 गेंदों पर 33, पांच चौके) ने अहम योगदान दिया। चेन्नई ने मुंबई से पिछले चारों मैच गंवाए थे लेकिन इस बार वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को हराकर शानदार शुरुआत करने में सफल रहा। चेन्नई की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने पहले दो ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन (चार) और मुरली विजय (एक) का विकेट गंवा दिया। यह आलम तब था जबकि मुंबई ने जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी का आगाज नहीं करवाया था।

बुमराह छठा ओवर करने आए और रायुडू ने दो चौकों और एक छक्के से उनका स्वागत करके पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 37 रन तक पहुंचाया। उन्होंने डुप्लेसिस के साथ कुशलता से पारी संवारी और इस बीच लंबे शॉट लगाने की अपनी कला का भी बखूबी प्रदर्शन किया। मुंबई के दोनों स्पिनरों राहुल चाहर और कृणाल पंड्या की उनके सामने एक नहीं चली। इस आईपीएल का पहला अर्धशतक भी रायुडू ने ही लगाया जो टी-20 में उनका 26वां अर्धशतक है। रायुडू को 69 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला लेकिन इसी ओवर में वह हवा में लहराता हुआ कैच दे बैठे। चेन्नई को तब 24 गेंदों पर 42 रन की जरूरत थी।  रविंद्र जडेजा (10) भी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन कुरेन (छह गेंदों पर 18) ने कृणाल और बुमराह पर छक्के लगाकर चेन्नई का काम आसान कर दिया। डुप्लेसिस ने आईपीएल में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया और फिर विजयी चौका लगाया।
 स्कोर बोर्ड
मुंबई इंडियंस -
रोहित शर्मा का. कुरेन बो. चावला     12
क्विंटन डिकाक का. वाटसन बो. कुरेन     33
सूर्यकुमार यादव का. कुरेन बो. दीपक चाहर     17
सौरभ तिवारी का. डुप्लेसिस बो. जडेजा     42
हार्दिक पंड्या का. डुप्लेसिस बो. जडेजा     14
कीरेन पोलार्ड का. धोनी बो. एनगिडी     18
कृणाल पंड्या का. धोनी बो. एनगिडी     03
जेम्स पैटिंसन का. डुप्लेसिस बो. एनगिडी     11
राहुल चाहर (नाबाद)    02
ट्रेंट बोल्ट बो. दीपक चाहर     00
जसप्रीत बुमराह (नाबाद)    05
अतिरिक्त -    05
कुल - (20 ओवर में नौ विकेट पर)     162
विकेटपतन - 1/46, 2/48, 3/92, 4/121, 5/124, 6/136, 7/151, 8/156, 9/156
गेंदबाजी - दीपक चाहर 4-0-32-2, कुरेन 4-0-28-1, एनगिडी 4-0-38-3, चावला 4-0-21-1, जडेजा 4-0-42-2
चेन्नई सुपरकिंग्स -
मुरली विजय पगबाधा बो. पैटिंसन     01
शेन वाटसन पगबाधा बो. बोल्ट     04
फाफ डुप्लेसिस (नाबाद)    58
अंबाति रायुडू का. एंड बो. राहुल चाहर     71
रविंद्र जडेजा पगबाधा बो कृणाल पंड्या     10
सैम कुरेन का. पैटिंसन बो. बुमराह     18
महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद)    00
अतिरिक्त -    04
कुल - (19.2 ओवर में पांच विकेट पर)     166
विकेटपतन - 1/5, 2/6, 3/121, 4/134, 5/153
गेंदबाजी - बोल्ट 3.2-0-23-1, पैटिंसन 4-0-27-1, बुमराह 4-0-43-1, कृणाल पंड्या 4-0-37-1, राहुल चाहर 4-0-36-1


भाषा
अबूधाबी

News In Pics