आईपीएल के अगले सत्र के लिए नीलामी में उतरेंगे ईशान किशन और हार्दिक, धोनी, विराट, रोहित हुए रिटेन

December 1, 2021

गत चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ बड़े नामों में शुमार हैं जिन्हें मौजूदा फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए बरक़रार रखने का फ़ैसला किया है जबकि हार्दिक पांड्या और ईशान किशन इस बार नीलामी में शामिल होंगे।

समझा जाता है कि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें उन्हें रिटेन किया जा रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब केन विलियम्सन के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक और अब्दुल समद को भी रिटेन कर लिया है।

इसका मतलब साफ है कि विलियम्सन अब सनराइजर्स के स्थायी कप्तान हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर लिया है, इससे पहले जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को भी एमआई ने बरकरार रखा था। इसका मतलब ये हुआ कि हार्दिक पांड्या और ईशान किशन इस बार नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को तो पहले ही बेंगलुरु ने अपने साथ बरकरार रखा था। अब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी आरसीबी के साथ ही रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपने साथ रखने की घोषणा की थी और अब जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान के साथ ही रहेंगे।

पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान लोकेश राहुल को खो दिया है लेकिन मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन करने का फैसला किया है। हालांकि अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल छक्का लगाकर तमिलनाडु को चैंपियन बनाने वाले शाहरुख खान के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

किसने किसको रिटेन किया

चेन्नई सुपर किंग्स
महेन्द्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड, मोइन अली
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव
दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नोत्ज्रे
कोलकाता नाइट राइडर्स
आन्द्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद
केन विलियम्सन, उमरान मलिक, अब्दुल समद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन,जोस  बटलर, यशस्वी जायसवाल
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह

सभी टीमों के पास शेष पर्स

चेन्नई सुपर किंग्स    :  सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए शेष
कोलकाता नाइट राइडर्स    :  सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपएशेष
दिल्ली कैपिटल्स    :  सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए शेष
सनराइजर्स हैदराबाद    :  तीन खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपए शेष
मुंबई इंडियंस        :  सभी चार खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए शेष
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    :  तीन खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपए शेष
राजस्थान रॉयल्स    :  तीन खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपए शेष
पंजाब किंग्स        :  दो खिलाड़ी रिटेन, नीलामी के लिए  66 करोड़ रुपए शेष

नई फ्रेंचाइजी के पास एक दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक तीन खिलाड़ियों (दो भारतीय और एक विदेशी) को साइन करने का समय है, जिन खिलाड़ियों को मौजूदा आठ मौजूदा फ्रेंचाइजी के द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। उन्हें नई फ्रेंचाइजी अपने टीम में शामिल कर सकती है।


वार्ता
मुंबई

News In Pics