Raghav- Parineeti: CM केजरीवाल- भगवंत मान भी पहुंचे उदयपुर, राघव- परिणीति की शादी में होंगे शामिल

September 23, 2023

साल के सबसे चर्चित परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल कल शादी कर लेगा। उदयपुर में हो रही ग्रैंड वेडिंग में कई सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं और कुछ पहुंच रहे हैं।

Raghav- Parineeti: काफी लंबे समय से चर्चा में बने हुए लव बर्ड परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई के बाद अब शादी तक बात पहुंच चुकी है। ऐसे में शादी को लेकर तमाम जानकारियां सामने आ रही है। शादी के लिए उदयपुर का खूबसूरत पैलेस को बुक किया गया है। तमाम तरह के मेहमान धीरे- धीरे करके शादी की रस्मों में शामिल हो रहें हैं।  
ऐसे में एक नई खबर सामने आ रही है। Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान भी आए नजर

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding

साल के सबसे चर्चित परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल कल शादी कर लेगा। उदयपुर में हो रही ग्रैंड वेडिंग में कई सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं और कुछ पहुंच रहे हैं। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी उदयपुर पहुंच गए हैं।

Raghav- Parineeti: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) 24 सितंबर को उदयपुर के शाही महल में अपने जीवन साथी राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की है। अब राजनीति जगत से भी बड़े नाम उदयपुर पहुंच रहे हैं।
पहले आप सांसद संजय सिंह परिणीति और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे थे और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding

और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए राजनीति से जुड़े कई नामी शख्सियत उदयपुर पहुंचे हैं। अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी उनकी शादी में शरीक होने के लिए वेडिंग वेन्यू में पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं को टाइट सिक्योरिटी के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अरविंद और भगवंत मान राघव और परिणीति की सगाई में भी नजर आए थे।

परिणीति और राघव की शादी में भाग्यश्री, बीके शिवानी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा पहुंच चुके हैं। हो सकता है कि उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी आज या फिर कल विदेश से उदयपुर पहुंचे। हालांकि, अभी तक उनके शादी में शामिल होने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। परिणीति के जीजा निक जोनस शायद अपने टूर की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Raghav- Parineeti:
बता दें कि परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। अब दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी होगी। 22 सितंबर की रात से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।


अर्चना श्री
नई दिल्ली

News In Pics