Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब जीता

July 4, 2022

मुंबई में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का फिनाले बड़ी धूमधाम से किया गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीया सिनी शेट्टी ने बाजी मार ली है।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया।

मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर विजेता का ऐलान किया गया है। मिस इंडिया ने सिनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सिनी ने खिताब जीत लिया है और अपने आकर्षण, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है। हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड 2022 के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'

चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

वहीं, इस रंगारंग कार्यक्रम को अभिनेता मनीष पॉल ने होस्ट किया था।


 


भाषा/एजेंसियां
मुंबई

News In Pics